Blog

पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बनाया 15 फूटा रावण पुतला।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
उननीस वर्षों के बाद गांधी जयंती और दशहरे का पर्व एक ही तिथि बृहस्पतिवार (आज) होने से धूमधाम से मनाया जाएगा, जहां पूरा राष्ट्र बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक विजयदशमी पर्व पर भगवान श्री राम के अदम्य साहस को याद करेगा, वही देश के दो महापुरुषों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उनका भी नमन किया जाएगा। नगर की सबसे पुरानी शैक्षिक संस्था पब्लिक इंटर कॉलेज में पहली बार विजयदशमी पर छात्र-छात्राओं द्वारा अपने स्वयं के संसाधनों और मेहनत के बल पर पन्द्रह फीट रावण के पुतले को तैयार किया गया है, जिसका दहन विजयदशमी पर किया जाएगा। पुतले को बनाने में बच्चों ने उत्साह के साथ- पढ़ाई के बाद बचे समय मे पुतले को तैयार किया । छात्रों सूर्य, सुनील, प्रदीप, सागर सिंह ने अपने मार्ग दर्शक शिक्षक रत्नेश द्विवेदी के दिशा निर्देशन में रावण के पुतले को तैयार किया है। और वह इसके दहन को लेकर खास से उत्साहित हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि राष्ट्रीय पर्वों की महता बताने के साथ-साथ बच्चों को अपनी संस्कृति से भी जोड़ा जाना चाहिए जिसके लिए यह पहल की गई है। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अश्वनी गुप्ता, राधा गुप्ता, रानू शर्मा, हिमांशु कश्यप आदि के सहयोग से लघु नाटिका रावण वध का भी मंचन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button