Blog

परवादून जिला कांग्रेस की डोईवाला में महत्वपूर्ण बैठक, 16 फरवरी को राजभवन घेराव की तैयारियों पर मंथन।

जनता का हक, हमारा संघर्ष –भाजपा के खिलाफ आर-पार की जंग । प्रीतम सिंह

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
परवादून जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को डोईवाला ब्लॉक परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व काबीना मंत्री और कांग्रेस चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने की। इस दौरान आगामी 16 फरवरी को देहरादून में प्रस्तावित राजभवन घेराव कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई और कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व काबीना मंत्री प्रीतम सिंह ने कहा की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज उत्तराखंड का प्रत्येक वर्ग परेशान है। बेरोजगारी, बेलगाम महंगाई और बिगड़ती कानून व्यवस्था ने जनता का जीना मुहाल कर दिया है। अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम उजागर न होना और भ्रष्टाचार के बढ़ते मामले सरकार की विफलता का प्रमाण हैं। 16 फरवरी को होने वाला राजभवन घेराव ऐतिहासिक होगा। डोईवाला और परवादून जिले से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता देहरादून कूच कर सोई हुई सरकार को जगाने का काम करेंगे।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा की जिला कांग्रेस इस घेराव को सफल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। हमने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को लामबंद कर दिया है। यह लड़ाई केवल कांग्रेस की नहीं, बल्कि उत्तराखंड के स्वाभिमान और युवाओं के हक की है। डोईवाला से कार्यकर्ताओं का विशाल रेला 16 फरवरी को देहरादून की सड़कों पर उतरेगा। मनरेगा जैसी योजनाओं में कथित कटौती और जनविरोधी नीतियों के विरोध में।

डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी और विकास कार्यों की अनदेखी से युवाओं में भारी आक्रोश है। हम भारी संख्या बल के साथ राजभवन की ओर कूच करेंगे और जनता की आवाज बुलंद करेंगे।

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि 16 फरवरी को डोईवाला से भारी संख्या में कार्यकर्ता देहरादून पहुंचेंगे।

बैठक में पूर्व काबीना मंत्री प्रीतम सिंह,परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी,देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर,सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, सागर मनवाल,मनोज नौटियाल,रेखा बहुगुणा, अश्वनी कुमार, करतार नेगी, महेंद्र भट्ट,अब्दुल रज्जाक,ईश्वर पाल,हाजी मीर हसन,उमेद बोरा,जितेंद्र कुमार, एसपी बहुगुणा,रफल सिंह,ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी,सुनील थपलियाल,जितेंद्र बिष्ट,गुरदीप सिंह,देवराज सावन,अंशुल त्यागी,रेणु चुनारा,सुशील सैनी,अफसाना अंसारी,रेखा कांडपाल सती,रीना क्षेत्री,इंद्रजीत सिंह,प्रकाश नेगी,शंकर मेहरालू,राहुल सैनी,स्वतंत्र बिष्ट,मनोज पाल,आरिफ अली,मोइन खान,गौरव मल्होत्रा,अमित सैनी,राजेंद्र बिष्ट,महेश कुकरेती,सुनील बर्मन,भारत भूषण,नागेन्द्र सिंह व स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button