Blog

पहलगाम हमले के जवाब में भारत द्वारा की गई कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर पर खुशी का इजहार।

सेना ने पाकिस्तान को उसके घर में जाकर सबक सिखाया है वह काबिले तारीफ।

खबर को सुनें

डोईवाला 7 मई (राजेंद्र वर्मा):
क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने पहलगाम हमले के जवाब में भारत द्वारा की गई कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर पर खुशी का इजहार किया है। डा. अग्रवाल ने कहा है कि भारत की जनता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व पर विश्वास करती है। उन्होंने पीएम मोदी सहित सेना के जवानों को बधाई दी है। डा. अग्रवाल ने कहा कि यह भारत की कुटनीतिक जीत है, जिसमें वहां की जनता को नुकसान पहुंचाए बिना आतंकवाद पर गहरा प्रहार किया गया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकियों और उनके समर्थकों को अपने यहां पनाह देता है, ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेना ने जो साहसिक परचम देते हुए आतंकवाद पर चोट पहुंचाई है, वह सराहनीय है। डा. अग्रवाल ने पहलगाम हमले की जवाब में की गई कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सहित सेना के जवानों को बधाई दी है। वही दूसरी और डोईवाला, लोक हितकारी परिषद के मंडलीय अध्यक्ष अश्वनी कुमार गुप्ता ने सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गर्व महसूस करते हुए भारतीय सेना की वीरता और उसके जज्बे की प्रशंसा की है। श्री गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार से हमारी सेना ने पाकिस्तान को उसके घर में जाकर सबक सिखाया है वह काबिले तारीफ है जिसका पूरा श्रेय तीनों सेना ओ को जाता है। Verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button