Blog
पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी को मंच ने दिया पूर्ण समर्थन।
मंच के कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशियों को जीतने के लिए डोर टु डोर चलाएंगे जनसंपर्क अभियान। बोरा

डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्रवर्मा):
उत्तराखंड किसान एवं सैनिक एकता मंच डोईवाला की और से चांदमारी स्थित एक वेडिंग पॉइंट में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मंच के कार्यकर्ताओं ने पालिका के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए अपना पूर्ण समर्थन दिया। मंच के महासचिव दर्पण बोरा ने कहा कि मंच से जुड़े हर एक कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशियों को जीतने के लिए डोर टु डोर संपर्क अभियान चलाएगा। जिसके चलते पालिका क्षेत्र के सभी सभासद प्रत्याशी और पालिका पद के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी की भारी मतों से विजई होगी। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, उदय चंद पाल, अशोक वर्मा, आनंद अग्रवाल, प्रेम पांचाल, आनंद गुप्ता आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। Verma doi