Blog

पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के नरेंद्र सिंह नेगी ने कांग्रेस प्रत्याशी सागर मनवाल को पराजित कर किया कब्जा।

पालिका के 20 वार्डों में भाजपा के 13 प्रत्याशियों और कांग्रेस के दो तथा पांच निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।

खबर को सुनें

डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा): नगर निकाय डोईवाला के चुनाव में भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी ने कांग्रेस से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सागर मनवाल को पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है।

Oplus_131072
भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी को 17909 को मत मिले और कांग्रेस से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सागर मनवाल को 15599 को मत मिले तथा कांग्रेस के बागी निर्दलीय प्रत्याशी राजवीर सिंह खत्री को 4930 मत मिले। आप के प्रत्याशी यामिनी को 273 मिले और निर्दलीय प्रत्याशी थॉमस मेसी को 198 मत मिले। भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी 2310 वोटो से विजयी रहे।
Oplus_131072
वही 20 वार्डों में भाजपा के 13 अधिकृत सभासद प्रत्याशियों ने कांग्रेस प्रत्याशियों को पराजित कर जीत हासिल की है और दो वार्डो में कांग्रेस के प्रत्याशी विजय हुए हैं तथा पांच वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी और 20 वार्डों के सभासद प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ पालिका क्षेत्र में ढोल नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला।
Oplus_131072
वार्ड नंबर 1 से सभासद पद के निर्दलीय प्रत्याशी मनीष धीमान ने कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों को हराकर जीत हासिल की। वार्ड संख्या 2 से भाजपा के सभासद प्रत्याशी सुरेश सैनी ने कांग्रेस प्रत्याशी बलविंदर सिंह को पराजित किया। वार्ड संख्या 3 से भाजपा के सभासद प्रत्याशी कल्पना नेगी ने कांग्रेस की मंजू जोशी को हराया। वार्ड संख्या 4 भाजपा के सभासद प्रत्याशी अरुण कुमार ने कांग्रेस प्रत्याशी आशीष मनवाल को पराजित किया। वार्ड संख्या 5 से भाजपा के सभासद प्रत्याशी राकेश डोभाल ने कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन सिंह को पराजित किया। वार्ड संख्या 6 से भाजपा के सभासद प्रत्याशी प्रियंका मनवाल ने निर्दलीय प्रत्याशी रुखसार बानो को हराया। वार्ड संख्या 7 से भाजपा के सभासद प्रत्याशी राजेश भट्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी शार्दुल सिंह नेगी को पराजित किया। वार्ड संख्या 8 से निर्दलीय प्रत्याशी संदीप नेगी ने कांग्रेस प्रत्याशी विनोद कोठियाल और भाजपा प्रत्याशी हृदयराम डोभाल को पराजित किया। वार्ड संख्या 9 भाजपा से सभासद प्रत्याशी प्रदीप नेगी जेटली ने कांग्रेस प्रत्याशी जसवंत सिंह गुसाई को हराया।
Oplus_131072
वार्ड संख्या 10 से भाजपा के सभासद प्रत्याशी ईश्वर रौथान ने कांग्रेस प्रत्याशी भव्य चमोला को हराकर जीत हासिल की। वार्ड संख्या 11 से भाजपा के सभासद प्रत्याशी अमित कुमार ने कांग्रेस प्रत्याशी बाला देवी को पराजित किया। वार्ड संख्या 12 से निर्दलीय सभासद प्रत्याशी बबीता देवी ने कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मी कौशल भाजपा प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की। वार्ड संख्या 13 से कांग्रेस के सभासद प्रत्याशी गौरव मल्होत्रा ने भाजपा प्रत्याशी पंकज शर्मा को हराकर जीत हासिल की। वार्ड संख्या 14 से कांग्रेस प्रत्याशी सुशीला सैनी ने भाजपा प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी सुदेश कुमारी पाल को हराया। वार्ड 15 से निर्दलीय सभासद प्रत्याशी रियासत अली ने कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ अली को हराकर जीत हासिल की। वार्ड 16 से भाजपा के सभासद प्रत्याशी सुरेंद्र लोधी ने कांग्रेस प्रत्याशी मोइन खान को हराया। वार्ड 17 से भाजपा के सभासद प्रत्याशी विनीत राजपूत ने कांग्रेस प्रत्याशी नागेंद्र सिंह को हराकर जीत हासिल की। वार्ड 18 से भाजपा से सभासद प्रत्याशी सुनीता सैनी ने कांग्रेस प्रत्याशी रेनू सैनी को हराकर जीत हासिल की। वार्ड 19 से निर्दलीय सभासद प्रत्याशी जमना देवी ने कांग्रेस प्रत्याशी नाहिदा और भाजपा प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की। वार्ड 20 से भाजपा की सभासद प्रत्याशी रीना कोठारी ने कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा देवी को हराकर जीत हासिल की है।

नगर निकाय डोईवाला के अध्यक्ष पद के पांच प्रत्याशियों और 20 वार्डो से 85 सभासद प्रत्याशियों की मतगणना राजकीय महाविद्यालय डोईवाला परिसर में सुबह 8 बजे से शुरू होकर देर शाम 8 बजे तक चली। इस मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात था। दोपहर से जैसे ही सभासद प्रत्याशियों के विजय परिणाम आने शुरू हुए उनके सैकड़ो समर्थक ढोल नगाड़ों के साथ नारेबाजी करते हुए मतगणना स्थल के बाहर पहुंचकर जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया। देर शाम तक सभी 20 वार्डों के सभासद प्रत्याशियों के परिणाम आने के बाद उनके समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ पालिका क्षेत्र में जमकर जश्न मनाया। वही भाजपा से पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सागर मनवाल को हराया इसके बाद भाजपा सैकड़ो समर्थक ढोल नगाड़े के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पालिका क्षेत्र में रंग गुलाल और ढोल नगाड़े के साथ जमकर जश्न मनाया।
वही पालिका के अध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रत्याशी नरेंद्र नेगी और भाजपा के 13 सभासद प्रत्याशियों की प्रचंड जीत होने पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र एवं सांसद सिंह रावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक बृजभूषण गैरोला, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भाजपा के जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा, भाजपा के जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह तड़ियाल, भाजपा नेता रामेश्वर प्रसाद लोधी पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी, भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरिता जोशी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली, डोईवाला के चुनाव प्रभारी शमशेर सिंह पुंडीर, मंडल महामंत्री रविंदर बेलवाल, मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह राज, भाजपा नेता संजीव सैनी, भाजपा नेता राजन गोयल, संस्कार भारती के अध्यक्ष ईश्वर चंद्र अग्रवाल, पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी, पूर्व ग्राम प्रधान गीता सावन, गुरुग्राम प्रधान पुरुषोत्तम डोभाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पम्मी राज सिंह, सुनीता नौटियाल, रीता नेगी, कोमल देवी, पूनम चौधरी, आशा कोठारी, उषा कोठारी, संपूर्ण सिंह रावत, दरपान बोरा, मोहन सिंह चौहान, राजकुमार पुंडीर, हिमांशु राणा, दिनेश सजवान, सुबोध नौटियाल, गुरुग्राम प्रधान रवि पाल, विक्रम सिंह नेगी, पूनम तोमर, आरती लाखेड़ा मंजू नेगी, प्रोग्राम प्रधान रामकिशन, चंद्रभान पाल, भाजपा नेता सुमेरचंद रवि, भाजपा की मीडिया प्रभारी भारत गुप्ता, ममता नयाल, प्रेम पुंडीर आदि कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं बधाई दी।
verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button