Blog

पालिका के अधिशासी अधिकारी एम.एल.शाह और समिति सचिव राजेंद्र वर्मा ने किया दशहरा ग्राउंड का किया स्थलीय निरीक्षण।

98 लाख की लागत से केशवपुरी में बनेगा दशहरा मेला ग्राउंड खेल, सांस्कृतिक आयोजन और सैर-सपाटे का मिलेगा शानदार स्थल।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
राजीवनगर- केशवपुरी में लगभग 98 लाख की लागत से बन रहे पार्क का नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एम.एल. शाह और पात्र दशहरा मेला एवं क्रीड़ा समिति के सचिव राजेंद्र वर्मा ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी एम.एल. शाह ने कहा कि पार्क का कार्य तेजी से प्रगति पर है और बहुत जल्द इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्क में बच्चों के लिए खेल उपकरण, स्थानीय आयोजनों के लिए मंच और नागरिकों के लिए खुला स्थल उपलब्ध रहेगा। शाह ने यह भी कहा कि जो भी कार्य शेष रह गए हैं, उन्हें जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

समिति के सचिव राजेंद्र वर्मा ने कहा कि दशहरा मेला और अन्य आयोजनों के लिए वर्षों से एक सुव्यवस्थित स्थल की मांग की जा रही थी। इस पार्क के तैयार हो जाने से नगर के साथ ही आसपास के क्षेत्रों की जनता को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि समिति लगातार कार्य की प्रगति पर नजर बनाए हुए है और प्रयास रहेगा कि यह पार्क हर दृष्टि से आदर्श स्थल बन सके।

नगर पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने बताया कि पार्क में सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएगी, ताकि यहां आने वाले लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button