डोईवाला देहरादून अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा):
नगर पालिका डोईवाला के अध्यक्ष पद पर नरेंद्र सिंह नेगी सहित 20 सभासदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली, शपथ से पूर्व पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने नगर पालिका में पहुंचकर हवन यज्ञ और पूजा अर्चना की।
शुक्रवार को शहीद दुर्गामल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला मे देहरादून सदर उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी और 20 सभासद को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए उन्हें बधाई दी।
इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि जिस विश्वास के साथ जनता ने भरोसा किया है उस पर वह पूरी तरह से खरा उतरेंगे और डोईवाला नगर पालिका को एक आदर्श नगर पालिका बनाने का प्रयास करेंगे। Oplus_131072
उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार है उत्तराखंड में धामी सरकार है और पालिका में ट्रिपल इंजन की सरकार अब बन चुकी है जिसके चलते क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक और विधायक बृजभूषण गेरोला ने कहां कि डोईवाला नगर पालिका का ऐतिहासिक विकास किया जाएगा। नगर के विकास में सभी से सहयोग देने की अपील की है नगर के विकास को राजनीति से ऊपर रखें। उन्होंने कहा कि डोईवाला एक आदर्श विधानसभा है और अब डोईवाला नगर पालिका को भी आदर्श पालिका बनाया जाएगा। उन्होंने इस मौके पर नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी और 20 वार्डो के सभासदों को शुभकामनाएं और बधाई दी। Oplus_131072
इस मोके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री की सुपुत्री विदुषी निशंक, राज्य मंत्री विश्वास डाबर,नगर पालिका अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी, पूर्व राज्य मंत्री करन बोहरा, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी शमशेर सिंह पुंडीर, चुनाव संयोजक रामेश्वर प्रसाद लोधी, जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल,पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी, भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरिता जोशी, ममता नयाल, मीडिया कोऑर्डिनेटर हरीश कोठारी, मंडल महामंत्री रविंदर बेलवाल, आशा कोठारी, ईश्वर चंद अग्रवाल,आदेश पवार, पूनम चौधरी,उषा कोठारी, अनीता अग्रवाल, पूनम तोमर, चंद्रकला ध्यानी,पूर्व ग्राम प्रधान गीता सावान, पूर्व ग्राम प्रधान नीलम नेगी, भाजपा मीडिया प्रभारी भारत गुप्ता, रीता नेगी, विक्रम सिंह नेगी, सुमेर चंद रवि, पम्मी राज सिंह, सुंदर दास, ललित जायसवाल, मनीष छेत्री, इस्लाम अहमद, योगी पवार, अवतार सिंह सैनी, दरपान बोरा, संपूर्ण रावत, मंजू नेगी,सुशील वर्मा, पुरुषोत्तम डोभाल, हिमांशु राणा,आशा, विनय जिंदल, अनिल चौहान, आनंद सिंह राणा, संजय चमोली, उधम सिंह सोलंकी, पुष्कर नेगी, राजकुमार पुंडीर, विनीत लोधी, नरेश उनियाल, विनोद पाल, वेद प्रकाश धीमान, अनुज कालरा, मनोज कांबोज, रेणु देवी,फरीदा, आदि मौजूद रहे। Oplus_131072
इन नवनिर्वाचित 20 सभासदों ने ली शपथ।
वार्ड नंबर 1- मनीष धीमान,वार्ड नंबर 2- सुरेश सैनी,वार्ड नंबर 3- कल्पना नेगी राणा,वार्ड नंबर 4- अरुण सोलंकी,वार्ड नंबर 5- राकेश डोभाल,वार्ड नंबर 6- प्रियंका मनवाल,वार्ड नंबर 7- राजेश भट्ट,वार्ड नंबर 8- संदीप सिंह नेगी,वार्ड नंबर 9- प्रदीप सिंह नेगी, वार्ड नंबर 10- ईश्वर सिंह रोथान,वार्ड नंबर 11- अमित कुमार,वार्ड नंबर 12- बबीता देवी,वार्ड नंबर 13- गौरव मल्होत्रा,वार्ड नंबर 14- सुशीला सैनी,वार्ड नंबर 15 – रियासत अली,वार्ड नंबर 16- सुरेंद्र कुमार उर्फ सुंदर लोधी,वार्ड नंबर 17- विनीत राजपूत,वार्ड नंबर 18- सुनीता सैनी,वार्ड नंबर 19- जमना देवी,वार्ड नंबर 20- रीना कोठारी। Oplus_131072
शपथ ग्रहण समारोह के बाद पालिका के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने सभासदों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महाविद्यालय में स्थित शहिद दुर्गामल्ल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।