Blog

पालिका के वार्ड नंबर 14 में 6 लाख की लागत से बनी इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का उद्घाटन।

विकास कार्यों से क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी और आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। सुशीला सैनी

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 में करीब 6 लाख रुपये की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का उद्घाटन पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ समाज के हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है और नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जा रहा है।
पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि नगर क्षेत्र में सड़क, पेयजल, नाली, स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाओं को चरणबद्ध तरीके से मजबूत किया जा रहा है। वार्ड 14 में इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बरसात के मौसम में होने वाली परेशानी से भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका जनता की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को आगे भी जारी रखेगी।

वार्ड सभासद सुशीला सैनी ने कहा कि यह सड़क लंबे समय से वार्डवासियों की मांग थी, जिसे आज पूरा किया गया है। उन्होंने इसके लिए पालिका अध्यक्ष और नगर पालिका बोर्ड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकास कार्यों से क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी और आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने विकास कार्य के लिए खुशी जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button