Blog

पालिका क्षेत्र के वार्ड 10 में शुरू हुई पेयजल आपूर्ति।

सभासद व जल संस्थान के प्रयासों से मिली राहत, स्थानीय लोगों ने जताया आभार।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला नगर पालिका के भानियावाला वार्ड नंबर 10 की लेन नंबर 11-12 में पिछले एक सप्ताह से बाधित पेयजल आपूर्ति से क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रोजाना लोग पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर थे। समस्या को गंभीरता से लेते हुए सभासद ईश्वर रोथान ने जल संस्थान से लगातार संपर्क बनाए रखा।

जल संस्थान की टीम ने पाइपलाइन को दुरुस्त कर दिया, जिसके बाद बुधवार सुबह से वार्ड में पानी की आपूर्ति शुरू हो गई। पानी आने से लोगों ने राहत की सांस ली और क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया।
स्थानीय निवासियों ने कहा कि लंबे समय से वे पानी की किल्लत झेल रहे थे। अब त्योहारों से पहले पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाना बड़ी राहत है। सुलोचना देवी, चंद्र मोहन रावत, विनय भगत, पिंकी रावत आदि स्थानीय लोगों ने सभासद ईश्वर रोथान और जल संस्थान का धन्यवाद किया।

सभासद ईश्वर रोथान ने कहा कि पानी लोगों की पहली जरूरत है। समय पर समस्या का समाधान करना मेरी जिम्मेदारी है। जनता ने मुझे सेवा का अवसर दिया है, इसलिए हर समस्या का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा। वार्डवासियों की सुविधा और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना मेरी पहली प्राथमिकता है।

जल संस्थान अवर अभियंता जल संस्थान ने बताया कि वार्ड नंबर 10 की पाइपलाइन में लीकेज और अन्य कारण आपूर्ति बाधित हो गई थी। जैसे ही शिकायत मिली, हमारी तकनीकी टीम तुरंत सक्रिय हुई और मरम्मत कार्य कर पाइपलाइन को पूरी तरह दुरुस्त किया गया। अब क्षेत्र में नियमित और सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित रहेगी। साथ ही भविष्य में इस तरह की समस्या न हो, इसके लिए पाइपलाइन की नियमित निगरानी भी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button