Blog

पालिका जन प्रतिनिधियों के साथ संबंधित अधिकारियों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

सभासदों ने संबंधित विभाग के अधिकारी के समक्ष रखी क्षेत्र की समस्याएं।

खबर को सुनें

डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा):
नगर पालिका परिषद डोईवाला के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता और पालिका के अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी के संचालन में संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।

Oplus_131072
बैठक मे उत्तराखण्ड पॉवर कार्पोरेशन, उत्तराखण्ड जल संस्थान, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक मे पालिका के निर्वाचित सभासदों द्वारा क्षेत्र की समस्याओं को विभागों के अधिकारियों के समक्ष रखा गया। जिसमे बिजली विभाग से सम्बन्धित समस्याओं के अर्न्तगत सभासद सुरेश सैनी, अरूण सोलंकी, गौरव मल्होत्रा ने घरों के ऊपर से जा रही बिजली की तारोें को शिफ्ट किये जाने, सड़े गले विधुत पोलों को बदले जाने हेतु प्रस्ताव दिया गया। सभासद विनीत राजपूत ने सत्तीवाला मे सभासद रियासत अली ने रईस बस्ती मे नये कनैक्शन प्रदान किये जाने हेतु प्रस्ताव दिया। जल संस्थान से सम्बन्धित समस्याओं के अर्न्तगत सभासद गौरव मल्होत्रा द्वारा घराट गली मे पेयजल की सुचारू आपूर्ति किये जाने के संबंध मे प्रस्ताव दिया गया।
Oplus_131072
सभासद संदीप सिंह नेगी द्वारा अठूरवाला मे ग्रीष्म ऋतु को ध्यान मे रखते हुए पेयजल व्यवस्था दुरूस्त किये जाने की मांग की गयी। सभासद प्रतिनिधी अवतार सैनी द्वारा कुड़कावाला जाने वाली रोड मे पानी की पुरानी पाईप लाईन को बदलकर नई पाईप लाईन डालने की मांग की गयी। सभासद ईश्वर सिंह रौथाण द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से भानियावाला मे नहर के किनारे जाने वाले मार्ग के दोनो ओर इंटरलाकिंग टाईल्स से फुटपाथ बनाये जाने हेतु प्रस्ताव दिया गया। सभासद अमित कुमार द्वारा केशवपुरी-राजीव नगर जाने वाले मार्ग को नया बनाये जाने हेतु मांग करते हुए प्रस्ताव दिया गया। सभासदों द्वारा वन विभाग के अधिकारियों से पालिका क्षेत्र मे बन्दरों के आतंक से निजात दिलाये जाने की मांग की गयी। बैठक मे सहायक समाज कल्याण अधिकारी द्वारा वृद्धा, विकलांग, विधवा पेंशन तथा अन्य विभागीय जानकारियों से अवगत कराया गया। बैठक मे अध्यक्ष महोदय द्वारा प्राप्त प्रस्तावों पर गहनता से विचार विमर्श करते हुए समस्त अधिकारियों को प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये। बैठक मे एम0एम0 बहुगुणा उपखण्ड अधिकारी, गिरीराज उपखण्ड अधिकारी यू0पी0सी0एल0, अंजू राणा सहायक समाज कल्याण अधिकारी, सुरेन्द्र सिंह नेगी सहायक अभियन्ता लो0नि0वि0, टी0एस0 लिंगवाल ऐ0ऐ0ई0 लोक निर्माण विभाग, पूरन सिंह रावत फोरेस्टर, शिव प्रसाद भट्ट फोरेस्टर, विनोद असवाल अपर सहायक अभियन्ता जल संस्थान, सभासद सुन्दर लोधी के अलावा प्रकाश कोठारी, अमित सैनी, अनुज कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button