पीआईसी में 11 अक्टूबर को होगी मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा।
12 अक्टूबर को होगा ज्योतिष सम्मान समारोह का आयोजन।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा 11 अक्टूबर को नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में होगी। इस केंद्र पर 384 छात्र छात्राएं पंजीकृत है। केंद्र व्यवस्थापक अंकित डोबरियाल ने बताया कि कक्षा छ: के 199 कक्षा नौ के 185 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पाली में संपन्न होगी जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा 10:00 बजे से 12:00 तक द्वितीय पाली की परीक्षा 1:30 से 3:30 तक होगी। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां को अंतिम रूप दे दिया गया है ।जिन शिक्षक शिक्षिकाओं की कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी लगी है वह प्रातः 8:15 बजे केंद्र पर अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति देंगे।
(डोईवाला)
समाजसेवी संगठन लोक हितकारी परिषद द्वारा 12 अक्टूबर रविवार को ज्योतिष सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के आचार्य मर्मज्ञों को परिषद द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 11:00 से अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित होगा। यह जानकारी परिषद के मंडलीय अध्यक्ष अश्वनी कुमार गुप्ता ने दी है।



