पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति में रक्तदान शिविर में 26 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान।
एक मदद ब्लड ग्रुप समिति का यह 14 वा रक्तदान शिविर था। रक्तदान शिविर आयोजन।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
एक मदद ब्लड ग्रुप समिति एवं परवादून बार एसोसिएशन डोईवाला की ओर से परवादून बार एसोसिएशन बार प्रांगण में पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 26 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया जिसको हिमालयन ब्लड बैंक जौलीग्रांट में भिजवाया गया है । एक मदद ब्लड ग्रुप समिति का यह 14 वा रक्तदान शिविर था। रक्तदान शिविर का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष साकिर हुसैन एवं परवादून बार एसोसिएशन के सचिव मनोहर सिंह सैनी ने किया साकिर हुसैन ने कहा कि हर व्यक्ति को एक बार जरूर रक्तदान करना चाहिए। और रक्तदान करने से घबराना नहीं चाहिए रक्तदान करने से शरीर तंदुरुस्त और नया खून मिलता है जिससे इंसान के शरीर में कोई घातक रोग नहीं बनता है परवादून बार एसोसिएशन के सचिव मनोहर सिंह सैनी ने बताया युवाओं को प्रेरित करने के लिए यह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। व्यक्तियों से निवेदन किया गया कि रक्तदान के लिए सभी को आगे आना चाहिए जिससे कि हम दूसरों की जान बचा सके। हम लगातार लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूक कर रहे है। ओर समय समय पर रक्तदान शिविर के आयोजन होने चाहिए जिससे अस्पतालों में भर्ती मरीजों को रक्त की कमी ना हो और किसी की मृत्यु रक्त की कमी के कारण ना हो और बताया कि समिति द्वारा लगातार हर गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है क्योंकि रक्त को हम मशीन से नहीं बना सकते है यह सिर्फ मानव शरीर से ही निकाला जा सकता है और मानव शरीर से ही निकल कर किसी जरूरत मंद व्यक्ति की रक्त की कमी पूरी होती है और कहा के रक्तदाताओं को ब्लड बैंक की ओर प्रमाण पत्र दिए गए है रक्तदान शिविर में समिति के अध्यक्ष साकिर हुसैन, उपाध्यक्ष सन्दीप जोशी सचिव आशिफ हसन साहिल अली मोहम्मद आसिफ फरहान मालिक आदिल मनीष सिद्धू आदित्य मनीष कुमार जैकब अरुण टम्टा जिशान प्रियांशु सक्सेना मुस्तकीम संदीप कुमार सुनील कुमार मान्यवर संदीप लोधी रज्जी प्रकाश सुशील बोरा ईश्वर सैनी सुल्तान आदि लोगो ने रक्तदान किया।



