Blog

पुलिस ने कुआंवाला जंगल से पेड़ से लटका हुआ शव किया बरामद।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला पुलिस ने कुआंवाला जंगलात चौकी के पास आरक्षित जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका हुआ बरामद किया है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
डोईवाला पुलिस के अनुसार 29 मार्च को समय करीब 10:45 बजे 112 के माध्यम से डोईवाला पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुआंवाला जंगलात चौकी के पास आरक्षित जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका हुआ है ।
प्राप्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक डोईवाला श्री प्रदीप कुमार राणा मय टीम के मौके पर पहुंचे जहां पर पाया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति जिनकी आयु करीब 40 से 50 वर्ष के मध्य लग रही है, एक पेड़ पर लटका हुआ है जिसके गले में फंदा लगा है । देखने पर उक्त व्यक्ति द्वारा सुसाइड किया जाना प्रतीत होता है जो लेबर क्लास लग रहा है व शव 5-6 दिन पुराना लग रहा है ।
मौके पर, शव का शिनाख्त करने की कोशिश की गई लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई है, कोतवाली डोईवाला क्षेत्र में हाल ही में इस प्रकार की कोई गुमशुदगी भी दर्ज नहीं है ।
मौके पर जनपदीय फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया जिनके अनुसार मृतक का कद करीब 5 फुट 6 इंच है जिसका मौके पर पंचायतनामा भरकर शव को कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम व शिनाख्त हेतु नियमानुसार 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button