Blog

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने तंबाकू छोड़ो अभियान के तहत जन जागरूकता फैला रहे लोगों को सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ पर लोगों से तंबाकू का सेवन छोड़ने की कि अपील। डॉ अग्रवाल

खबर को सुनें

डोईवाला ऋषिकेश 31 मई (राजेंद्र वर्मा):
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर क्षेत्र विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने तंबाकू छोड़ो अभियान के तहत जन जागरूकता फैला रहे लोगों को सम्मानित किया।

बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में डॉ अग्रवाल ने तीर्थ नगरी के नरेंद्र शर्मा, अजय दास और रवि सिंह बिष्ट को तंबाकू छोड़ने की मुहिम चलाने पर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ पर लोगों से तंबाकू का सेवन छोड़ने की अपील की है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि तंबाकू न केवल उपभोक्ताओं को, बल्कि उनके आस-पास के लोगों को भी प्रभावित करता है। तंबाकू को न कहकर हम एक स्वस्थ भारत की नींव रख सकते हैं। कहा कि तंबाकू उत्पादों में 40 से अधिक खतरनाक रसायन होते हैं, जो फेफड़ों, दिल, और अन्य अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि इनसे कैंसर, सीओपीडी, और दिल की बीमारियाँ जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। धूम्रपान छोड़ने से फेफड़ों की क्षमता में सुधार होता है और जीवन की गुणवत्ता बढ़ती है। उन्होंने तंबाकू निषेध दिवस पर तंबाकू का सेवन करने वालों से इसे छोड़ने की अपील की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमित पवार, दीपक बिष्ट, शिव कुमार गौतम, राजू नरसिम्हा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button