Blog

पेराई सत्र 2024-25 में कृषकों द्वारा आपूर्ति किये गये सम्पूर्ण गन्ने का भुगतान जारी, कृषकों में खुशी की लहर।

खबर को सुनें

डोईवाला 1 अगस्त (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला शुगर कम्पनी लि०, डोईवाला एवं शासन द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान हेतु उपलब्ध करायी गई धनराशि से पेराई सत्र 2024-25 में कृषकों द्वारा 3 मार्च 2025 से 4 अप्रैल 2025 तक आपूर्ति किये गये गन्ने के भुगतान हेतु रू0 2352.53 लाख की नौवीं किश्त जारी की गई। जिसके बाद पेराई सत्र 2024-25 में कृषकों द्वारा आपूर्ति किये गये सम्पूर्ण गन्ने का भुगतान हो गया है। डोईवाला शुगर मिल द्वारा सहकारी गन्ना विकास, समिति डोईवाला को रू0 1283.67 लाख, देहरादून समिति को रू0 785.15 लाख, ज्वालापुर समिति को रू० 111.54 लाख, रुड़की समिति को रू0 147.01 लाख, लक्सर समिति को रू0 25.16 लाख, कुल रू0 2352.53 लाख का गन्ना मूल्य भुगतान जारी किया गया, जिससे कई हजार कृषक लाभान्वित होंगे।

श्री डी०पी० सिंह, अधिशासी निदेशक ने बताया कि इस भुगतान से पूर्व मिल द्वारा आठ किश्तों में भिन्न भिन्न गन्ना समितियों के माध्यम से पेराई सत्र 2024-25 में 2 मार्च 2025 तक आपूर्ति किये गये गन्ने का कुल रू0 7978.39 लाख का भुगतान समितियों को भेजा गया था तथा पेराई सत्र 2024-25 हेतु गन्ना विकास समिति डोईवाला, देहरादून, ज्वालापुर, रूडकी, लक्सर के कृषकों द्वारा दिनांक 3 मार्च 2025 से 4 अप्रैल 2025 तक आपूर्ति किये गये गन्ने के भुगतान हेतु रू0 2352.53 लाख की किश्त जारी की गई। इस प्रकार पेराई सत्र 2024-25 में भिन्न भिन्न गन्ना समितियों के माध्यम से मिल में आपूर्ति किये गये कुल 27.98 लाख कुन्तल गन्ना का सम्पूर्ण भुगतान कुल रू0 10330.92 लाख जारी कर दिया गया है।

सहकारी गन्ना विकास समितियों के कृषकगणों द्वारा सम्पूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान होने पर हर्ष व्यक्त कर उत्तराखण्ड राज्य सरकार एवं चीनी मिल के अधिशासी निदेशक श्री डी०पी०सिंह० का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button