प्रगति संस्था ने महिलाओं को हक, अधिकार और नशे के खिलाफ जागरूक किया
ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता फैलाने और महिलाओं को सशक्त बनाने में करते है मदद। ईश्वर रौथान
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
सपेरा बस्ती भानियावाला में प्रगति संस्थान द्वारा महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके हक, अधिकार और कानून की जानकारी देना और नशे के खिलाफ समाज में चेतना फैलाना था।
संस्था संचालक रेखा पुंडीर ने बताया कि महिलाएं अपने अधिकारों और कानून की जानकारी रखें। जागरूकता से ही समाज में सशक्त और सुरक्षित परिवार बन सकते हैं। हम निरंतर इस दिशा में काम कर रहे हैं।
संचालिका पुष्पा बिष्ट ने कहा कि नशे के दुष्प्रभाव हर स्तर पर समाज को प्रभावित कर रहे हैं। कि महिलाओं और युवाओं को इस खतरनाक आदत से दूर रखा जाए और उन्हें जिम्मेदार जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जाए।
स्थानीय वार्ड सभासद ईश्वर रौथान ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता फैलाने और महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने नशे तथा कानूनी अधिकारों से जुड़े सवाल पूछकर सक्रिय भागीदारी दिखाई। इस मौके पर संस्था कार्यकर्ता रीता नेगी, फरीदा के अलावा सपेरा बस्ती की महिलाएं मौजूद रही।



