Blog

प्रतिभा सम्मान से निखरता है भविष्य, शिक्षा से बनता है राष्ट्र । विधायक गैरोला

उत्कृष्ट महोत्सव 2026 में केएसएटी-2025 के 240 मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
कोटा टैलेंट इंस्टीट्यूट भानियावाला की ओर से जॉलीग्रांट में प्रतिभा सम्मान समारोह ‘उत्कृष्ट महोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला रहे।

विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि शिक्षा से ही सशक्त, आत्मनिर्भर और प्रतिभाशाली पीढ़ी का निर्माण संभव है। उत्कृष्ट बच्चों को सम्मानित करते हुए कहां कि मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और वे जीवन में ऊंचे लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान के प्रयासों की सराहना की।

समारोह में केएसएटी-2025 छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल 240 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस परीक्षा में क्षेत्र के लगभग 30 विद्यालयों के करीब 8000 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले हार्दिक को लैपटॉप, द्वितीय स्थान पर रोहित सोलंकी को मोबाइल फोन तथा तृतीय स्थान पर स्वप्निल रतूड़ी को स्मार्ट घड़ी प्रदान की गई। अन्य चयनित विद्यार्थियों को पदक, प्रमाण पत्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

नगर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने का मंच देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और उत्कृष्ट प्रदर्शन की भावना को मजबूत करते हैं।

संस्थान के निदेशक पंकज वर्मा ने बताया कि कोटा टैलेंट इंस्टीट्यूट का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में शैक्षणिक प्रमुख नेहा वर्मा, अश्वनी कुमार,शिक्षक अभिषेक, अनुभव, अभिनय, भूमिका बिष्ट, गौरव जोशी सहित अन्य गणमान्य अतिथि, शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button