प्रतियोगिता में जिया रावत प्रथम द्वितीय ममता और तृतीय आयुषी रावत रही।
डोईवाला।
श्री गुरु राम राय पी जी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका श्रीर्षक” ज़िन्दगी को हाँ और नशे को ना “ रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य मेजर प्रदीप सिंह ने किया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी अनीता मनोरी ध्यानी ने सभी का स्वागत किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में प्रो संदीप नेगी एवं प्रो सुमंगल सिंह रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जिया रावत बी ए तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय ममता बी एससी तृतीय और आयुषी रावत बी ए प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के बाद सभी स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय में श्रमदान का कार्यक्रम किया। कार्यक्रम कि अंत में कार्यक्रम अधिकारी महेश कुमार ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में प्रो ए पी सिंह, डॉ हरीश जोशी,गिरीश भट्ट, गोविंद सिंह रावत, सुखविंदर आदि उपस्थित रहे।



