प्रतियोगिता में शगुन चौहान प्रथम, प्रगति नेगी द्वितीय , मेघा शर्मा तृतीय , सांत्वना प्रथम अभिनव बंसल एवं सांत्वना द्वितीय महक ने अर्जित किया।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गमल्ल राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में जनपद स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य प्रोफेसर डी पी भट्ट के संरक्षण में विभिन्न समितियों द्धारा पूर्ण की गई। कार्यक्रम का आयोजन दो सत्रों में किया गया। प्रातःकालीन सत्र की मुख्य अतिथि डॉ सुनैना रावत , राज्य सेवा योजना अधिकारी, देहरादून रही।
सायंकालीन सत्र में मुख्य अतिथि विधायक डोईवाला बृजभूषण गैरोला एवं विशिष्ट अतिथि गौरव वार्ष्णेय, राज्य सेवा योजना समन्वयक , श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय रहे। इसी सत्र में विद्यार्थियों के लिए ‘ आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख ‘ शीर्षक पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके निर्णायक मंडल में श्री जयदेव सिंह, पूर्व जज, उत्तराखंड; श्रीमती मोनिका नंदल, उपनिदेशक, mybharat, देहरादून; डॉ राखी पंचोला, विभाग प्रभारी राजनीति विज्ञान विभाग, एस. डी. एम. पी. महाविद्यालय, डोईवाला; डॉ विक्रम सिंह बर्थवाल, सहायक आचार्य, पत्रकारिता विभाग, नरेंद्रनगर;श्री वरुण मंगल, अधिवक्ता, देहरादून रहे।
इस प्रतियोगिता में देहरादून जिले से प्रथम स्थान शगुन चौहान, द्वितीय प्रगति नेगी, तृतीय मेघा शर्मा, सांत्वना प्रथम अभिनव बंसल एवं सांत्वना द्वितीय महक ने अर्जित किया। गर्व की बात है कि पांचों विजेता राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता , युवा संसद के लिए चयनित हो गए हैं जिसका शीर्षक है Union Budget 2026: Strengthening the Indian Youth’s Path Towards Viksit Bharat 2047।
महाविद्यालय में इस कार्यक्रम का आयोजन nss की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ किरण जोशी , nss कार्यक्रम अधिकारी डॉ शिव कुमार लाल एवं समिति के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ अंजली वर्मा ने किया तथा इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर अपना सहयोग प्रदान किया।



