प्रधानमंत्री के राष्ट्र निर्माण से जुड़े संदेशों से प्रेरित हुए जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक।
जॉलीग्रांट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना ‘मन की बात।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जॉलीग्रांट स्थित बूथ नंबर 101 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 129वां संस्करण भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में सामूहिक रूप से सुना गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वैकल्पिक ऊर्जा, सामाजिक एकता, संस्कृति एवं भाषा संरक्षण तथा युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री ने समाज के प्रत्येक वर्ग से राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया, जिससे उपस्थित लोग प्रेरित हुए।
इस अवसर पर भाजपा
ऋषिकेश मंडल प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसंवाद का सशक्त माध्यम है, जो आम नागरिकों को सीधे देश के विकास से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच, सेवा भाव और राष्ट्रप्रेम को मजबूती प्रदान करता है।
कार्यक्रम में स्थानीय सभासद राकेश डोभाल, रोशन लाल, अमन डोभाल, अर्चित डोभाल, बिजेंद्र राणा, मुकेश डोभाल, अक्षिता डोभाल, धनवीर पुंडीर, संदीप पंवार, रोहित सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



