Blog
प्रबन्ध समिति के सत्यपाल सिंह आनंद बने अध्यक्ष और रमा गुसांई बनी प्रबंधक ।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
आर्य कन्या इन्टर कालेज डोईवाला की प्रबन्ध समिति का चुनाव पीठासीन अधिकारी अरूण कुमार कैंथला एवं पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार थपलियाल की देख रेख में संपन्न कराए गए। जिसमें सर्व समिति से प्रबन्ध समिति के सत्यपाल सिंह आनंद को अध्यक्ष और प्रबंधक रमा गुसांई को चुना गया।
बुधवार को आर्य कन्या इन्टर कालेज डोईवाला की प्रबन्ध समिति के चुनाव में अध्यक्ष सत्यपाल सिंह आनन्द, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह आर्य, प्रबन्धक रमा गुसांई एवं उप प्रबन्धक पन्ना लाल गोयल, कोषध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह वर्मा के अलावा कार्यकारिणी में मनजीत जौहर, गजेन्द्र सिंह चौहान, सूर्यकांत आर्य, शिव कुमार, निर्मला शर्मा, मनीष कुमार, नरेंद्र कुमार आदि शामिल किए गए। ।



