प्रशासन ने न्यायालय परिसर निर्माण के लिए लगभग 9 बीघा भूमि का शुक्रवार को किया सयुक्त सर्वे।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला के भानिया वाला में सी पेट संस्थान के समीप वन भूमि का सर्वे वन विभाग, राजस्व विभाग और भूमि बंदोबस्त की टीम द्वारा किया गया।
डोईवाला बार एसोशिएशन की मांग पर प्रशासन ने न्यायालय परिसर निर्माण के लिए लगभग 9 बीघा भूमि का शुक्रवार को सयुक्त सर्वे किया गया, जिसकी रिपोर्ट अब जिलाधिकारी और डीएफओ देहरादून को प्रेषित की जाएगी।
न्यायालय परिसर के लिए जमीन का सर्वे होने पर बार संघ डोईवाला के अध्यक्ष अजय बहुगुणा ने हर्ष व्यक्त किया।
भूमि के सर्वे में नायब तहसीलदार राजेन्द्र रावत, भूमि बंदोबस्त के अधिकारी व वन विभाग लच्छीवाला के वन दरोगा इंतेद्र बड़थ्वाल, के साथ बार एसोशिएशन डोईवाला के सदस्य अधिवक्ता जसविंदर सिंह, मनीष लोधी, विनोद नेगी, यशपाल और सुशील कुमार मौजूद थे।
बार संघ अध्यक्ष अजय बहुगुणा ने कहा कि लंबे समय से अधिवक्ताओं की मांग थी कि डोईवाला में न्यायालय परिसर में के लिए भूमि दी जाए जो मांग अब पूरी होने के कगार पर है।
डोईवाला के भानिया वाला में तहसील के सामने सी पेट संस्थान के पास 9 बीघा भूमि के लिए डोईवाला बार संघ लगातार प्रयास रत और प्रशासन के साथ पत्राचार किया जा रहा था, अब उपलब्ध भूमि का सर्वे होने से जल्दी भूमि का आवंटन होने की उम्मीद हैं।



