Blog

बंद मकान से बेखौफ चोरों ने उड़ाए लगभग 5 लाख जेवरात और 55 हजार रूपए नगद, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला कोतवाली से मात्र 500 मीटर की दूरी पर स्थित बंद मकान से बेखौफ चोरों लगभग 5 लाख की ज्वेलरी और 55 हजार रूपए की नगदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। पुलिस ने सूचना पर पहुकर घटना स्थल का मौका मुआयना किया और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक चन्द्र जोशी पुत्र श्री हरीश चन्द्र जोशी निवासी वार्ड 1 मिररारवाला खुर्द डोईवाला जिला देहरादून का निवासी है तथा 5 अप्रैल को अपने परिवार सहित अपने गांव हल्द्वानी गए थे। वह 12 अप्रैल को जब परिवार सहित वापस घर डोईवाला आ रहे थे तब सुबह 10 उनके रिश्तेदार का फोन आया कि आपके घर के गेट का ताला लगा हुआ है और घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर जाकर देखा तो आलमारी के लॉकर टूटे हुए है और बेड पर सामान बिखरा हुआ है। रिश्तेदारों ने 112 नंबर पर कॉल कर घटना के बारे में बताया। घटना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। पुलिस आसपास के सीसीटीवी की फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश में जुट गई है।
मकान मालिक दीपक चन्द्र जोशी ने बताया कि मेरे घर से अज्ञात चोरों ने सोने का मंगल सूत्र व मंगल सूत्र के दो लाकिट, चार चादी की पायल, छोटे बच्चों के चांदी के हाथ के कंगन, 3 सोने के नाक की नथनी और 55 हजार रू० नगद चौरी कर लिये गये है और चोर कैमरों का बॉक्स भी साथ ले गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button