Blog

बरसात में क्षतिग्रस्त हुए मुख्य मार्गो को दुरुस्त करने की मांग।

खबर को सुनें

पडोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला के बीस नंबर 20 वार्ड में पूर्व में हुई अधिक बरसात के चलते कई खराब हुए मुख्य मार्ग के डामरीकरण कराने की मांग लेकर भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश कोठारी ने लोक निर्माण के सहायक अभियंता को एक ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने कहा कि 20 नंबर वार्डान्तर्गत देहरादून रोड़ लच्छीवाला फ्लाई ओवर के बगल वाला मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। वहीं लच्छीवाला रेलवे विज के नीचे का मार्ग में जलभराव व मार्ग क्षतिग्रस्त है और चाँद‌मारी रेलवे फाटक के दोनों ओर मार्ग क्षतिग्रस्त है। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त मार्गों से स्कूली बच्चों व नागरिकों को आवागमन में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सहायक अभियंता ने शीघ्र ही क्षतिग्रस्त मार्ग को दुरुस्त करने की बात करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button