Blog

बहुत कम ऐसे लोग होते हैं जो काम होने के बाद भी करते है याद । डॉ अग्रवाल

पूर्व वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पदोन्नति पर 4800 ग्रेड पे अनुमन्य कराए जाने का दिया आश्वासन।

खबर को सुनें

डोईवाला ऋषिकेश 8 जून (राजेंद्र वर्मा):
प्रदेश में कार्यरत कोषागारों के लेखाकारों की वेतन विसंगति दूर करते हुए उन्हें कैबिनेट के माध्यम से ग्रेड वेतन 4200 के स्थान पर उच्चीकृत ग्रेड वेतन 4800 अनुमन्य करवाने के लिए कोषागार कर्मचारी यूनियन उत्तराखंड द्वारा पूर्व वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का आभार एवं अभिनन्दन कार्यक्रम हिमालय होटल में आयोजित किया गया।

Oplus_16908288
कोषागार कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री रितेश मेहरा, देहरादून जिले के जिला अध्यक्ष संदीप जोशी, महामंत्री पंकज हटवाल के द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेमचंद अग्रवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कोषागार कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद थपलियाल द्वारा अवगत कराया गया कि कोषागार के सहायक लेखाकारों को जो ग्रेड वेतन 4600 प्राप्त कर रहे थे उनकी पदोन्नति 12 जून 2019 के बाद लेखाकार के पद पर होने पर उन्हें ग्रेड वेतन 4200 प्रदान किया जा रहा था, जिस कारण कोषागार कार्मिकों में अत्यंत रोष था वह इस वेतन विसंगति को दूर करने के लिए काफी समय से प्रयास कर रहे थे।

इसी क्रम में कोषागार कार्मिकों द्वारा 8 दिसंबर 2023 को उत्तराखंड सरकार में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल से वार्ता की गई। श्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा उनको पदोन्नति पर 4800 ग्रेड पे अनुमन्य कराए जाने का आश्वासन दिया गया। वित्त मंत्री जी के लगातार प्रयासों से तथा निदेशालय एवं शासन के सहयोग से कोषागार के लेखाकारों को अब पदोन्नति पर 4800 ग्रेड वेतन अनुमन्य होगा। इस संबंध में 28 मई 2025 को संपन्न हुई धामी कैबिनेट में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 4600 ग्रेड पे प्राप्त कर रहे कोषागार के सहायक लेखाकारों की पदोन्नति लेखाकार के पद पर ग्रेड वेतन 4800 किए जाने पर सहमति प्रकट की गई। 6 जून 2025 को इस संबंध में कार्मिक विभाग द्वारा शासनादेश भी जारी कर दिया गया। कार्मिकों के हित में हमेशा कार्य करने पर कोषागार कर्मचारी संगठन द्वारा उत्तराखंड सरकार के पूर्व वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहां कि वह जब से राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में आए हैं तब से आम जनमानस की समस्याओं का समाधान करने का लगातार प्रयास करते रहते हैं। अपने संपूर्ण राजनीतिक जीवन में जाति धर्म के भेदभाव को भुलाकर उन्होंने सबके लिए समान रूप से कार्य किया है। जनता की समस्याओं के निदान के लिए वह 24 घंटे तत्पर रहते हैं। कोषागार कार्मिकों की समस्या का पता चलने पर उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया था कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा उनको उचित न्याय मिलेगा। इस संबंध में उनके द्वारा तत्कालीन अपर मुख्य सचिव वर्तमान में मुख्य सचिव श्री आनंद वर्धन तथा वित्त सचिव से वार्ता करने के पश्चात उक्त प्रकरण का उचित समाधान किए जाने हेतु कहा गया था। उनके प्रयासों के कारण ही आज 175 कोषागार कार्मिकों को वेतनविसंगति दूर करते हुए उच्चतर ग्रेड वेतन अनुमन्य हुआ है। मुख्य अतिथि ने कहा है कि बहुत कम ऐसे लोग होते हैं जो काम होने के बाद भी याद करते हैं कोषागार कार्मिकों ने कार्य पूर्ण होने के बाद उनका सम्मान समारोह आयोजित किया इसके लिए वह उन्हें धन्यवाद देते हैं। उनका संपूर्ण जीवन उत्तराखंड प्रदेश के विकास के लिए समर्पित रहेगा।

इस अवसर पर कोषागार कर्मचारी संगठन के प्रदेश महामंत्री रितेश मेहरा, जिला अध्यक्ष देहरादून संदीप जोशी, पंकज हटवाल, रवि थपलियाल, हिमांशु जैन, प्रदेश संप्रेक्षक हरीश सिंह, संजय नौटियाल, प्रशांत शर्मा, राहुल कुमार, भरत सिंह कल्याण सिंह, मोहम्मद शमीम , अनवर अली, रघुनंदन मिश्रा, दीपक पांडे, अमित कुमार, श्रेया, मनोज ध्यानी आदि उपस्थित रहे।
Verma doi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button