Blog

बारिश और हवा से धान की फसलों को भारी नुकसान किसानों के चेहरे पर छाई मायूसी।,

तेज हवा और वर्षा ने खता, बुल्लावाला समेत कई क्षेत्रों में खड़ी फसलें गिराईं।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
बारिश और तेज हवा ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खता, बुल्लावाला, खैरी, रानीपोखरी सहित आसपास के कई क्षेत्रों में धान की कटाई के लिए तैयार फसलें गिर गई हैं। अगर लगातार बारिश होती रही तो खेतों में पानी भर जायेगा, जिससे धान फसल को काफी नुकसान हो सकता है और फसल सड़ने भी लग सकती है I

खेरी के किसान जसविंदर सिंह डाली ने बताया कि बारिश और तेज हवाओं सेधान की फसल झुक गई है और कटाई मुश्किल हो गई है। उन्होंने कहा जिन किसानों देर से धान की बुवाई की थी, उनके लिए यह बारिश कुछ हद तक फायदेमंद है, लेकिन तैयार फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

मारखम ग्रांट के प्रधान परविंदर सिंह बाउ ने कहा कि क्षेत्र के कई किसानों की तैयार धान कि फसल बारिश और तेज हवा खराब होने के कगार पर है प्रशासन को चाहिए कि नुकसान का तुरंत आकलन कर राहत राशि प्रदान करे, ताकि किसानों की चिंता कम हो सके।

डोईवाला सहायक कृषि अधिकारी अजय टम्टा ने कहा कि अगर बारिश लगातार हो रही है और धान के खेतों में पानी भर गया है, तो पानी की निकासी तुरंत करें ताकि फसल खराब न हो। बारिश के कारण धान की कटाई में देरी होगी और इससे अगली फसल की बुवाई भी प्रभावित हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button