Blog

बीएलए-2 की समय पर नियुक्ति से चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी स्पष्ट होगी। प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित

बूथ स्तर से मजबूती के लिए पांच सेक्टरों में बांटा विधानसभा क्षेत्र।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
जिला कांग्रेस कार्यालय डोईवाला में गुरुवार को नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह नेगी की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में बूथ प्रबंधन को मजबूत करना तथा प्रत्येक बूथ पर बीएलए-2 की नियुक्ति को लेकर रणनीति तय करना रहा।

बैठक में विधानसभा प्रभारी के.एस. राणा, सोहनलाल रतूड़ी एवं बूथ प्रभारी बॉबी नौटियाल ने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि आगामी चुनावों की तैयारी बूथ स्तर से ही शुरू होती है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र को पांच सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जहां सेक्टर प्रभारी नियमित बैठकें कर कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करेंगे और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।

कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने कहा कि बीएलए-2 की समय पर नियुक्ति से चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी स्पष्ट होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को लेकर संगठित रूप से मैदान में उतरेंगे।
हेमा पुरोहित ने कहा कि बूथ स्तर पर अनुशासन, सक्रियता और प्रशिक्षण संगठन की सबसे मजबूत कड़ी है। मजबूत बूथ संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी होता है।

बैठक में गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष मनोज नौटियाल, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंसुल बिष्ट, एससी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, मारखम ग्रांट मंडल अध्यक्ष मोंटी सैनी, थानों मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, नत्थनपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील थपलियाल, सुनील बर्मन अब्दुल रज्जाक उम्मेद बोरा, महेंद्र भट्ट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button