Blog

बुल्लावाला क्षेत्र में निर्माणाधीन सुरक्षा दीवार की गुणवत्ता पर उठे सवालों पर विधायक ने किया स्थलीय निरीक्षक अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश।

बुल्लावाला में 3.50 करोड़ की परियोजना का स्थलीय निरीक्षण, कहा सुरक्षा दीवार में लापरवाही नहीं चलेगी। विधायक गैरोला

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला-बुल्लावाला क्षेत्र में निर्माणाधीन सुरक्षा दीवार की गुणवत्ता पर उठे सवालों को गंभीरता से लेते हुए डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने बुधवार को स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। लगभग 3 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बन रही यह सुरक्षा दीवार क्षेत्रवासियों की सुरक्षा के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण में प्रयुक्त सामग्री और कार्य की गुणवत्ता की बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने कहा कि गुणवत्ता से समझौता करने वालों पर कार्रवाई तय है।
विधायक गैरोला ने अधिकारियों को निर्माण कार्य को तय मानकों के अनुसार और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना जनता की सुरक्षा से जुड़ी है, इसलिए इसकी मजबूती और टिकाऊपन सर्वोपरि है।

इस मौके पर मारखमग्रांट के ग्राम प्रधान परविंदर सिंह बाउ, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एस.एस. नेगी, अपर सहायक अभियंता टी.एस. लिंगवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button