Blog

ब्रदर्स डगआउट टीम ने जीता द सिंडिकेट टी 20 कप और 75 हजार रुपए का नगद इनाम।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला के माजरीग्रांट में स्थित ब्राइट फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी में 1 मार्च से चल रहे द सिंडिकेट टी 20 कप का क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन रविवार को हो गया। फाइनल मुकाबले में कॉरपोरेट योद्धा और ब्रदर्स डगआउट के बीच रोमांचक मैच खेला गया। कॉरपोरेट योद्धा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 145 रन का टारगेट बनाया। उनके बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम के गेंदबाजों को कड़ी चुनौती दी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रदर्स डगआउट ने भी 145 रन पूरे किए, जिसके बाद सुपर ओवर खेला गया। सुपर ओवर में ब्रदर्स डगआउट ने 16 रन बनाए, जबकि कॉर्पोरेट योद्धा 12 रन ही बना पाई और ब्रदर्स डगआउट ने जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ब्रदर्स डगआउट ने द सिंडिकेट टी 20 कप का खिताब अपने नाम कर लिया।

Oplus_19005440
इस टूर्नामेंट में कई टीमों ने भाग लिया और अपने खेल का प्रदर्शन किया। ब्राइट फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी के आयोजकर्ताओं ने कहा “यह टूर्नामेंट हमारे लिए बहुत सफल रहा। हमें उम्मीद है कि आगे भी ऐसे ही टूर्नामेंट आयोजित होंगे और खिलाड़ियों को अपने खेल प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा।”
द सिंडिकेट टी 20 कप के समापन समारोह में विजेता ओर उपविजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार वितरित किए गए। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले सिद्धार्थ पुंडीर को मैंन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार पारी खेली और विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती दी।
इस मौके पर प्रतियोगिता में सोनू भदौरिया, प्रवीण, देवेंद्र यादव, प्रणय पराशर ,शार्दूल शुक्ला आदि का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button