भगवान श्री राम के आदर्शों में छिपा है मानव जीवन का सार । लक्ष्मी दीदी
अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित श्री राम कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
ऋषिकेश रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित श्री राम कथा के दौरान साध्वी लक्ष्मी दीदी ने भगवान श्री राम के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री राम के आदर्शों में ही मानव जीवन का वास्तविक सार निहित है। उन्होंने कहा कि रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मनुष्य को सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला जीवन दर्शन है।
साध्वी लक्ष्मी दीदी ने कहा कि श्री राम कथा सुनने से जीवन में अमृत समान सकारात्मकता का संचार होता है। रामायण हमें कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, संयम और मर्यादा का पालन करना सिखाती है। यदि व्यक्ति इन आदर्शों को अपने आचरण में उतार ले, तो उसका जीवन ही नहीं, बल्कि समाज भी श्रेष्ठ बन सकता है।
कथा श्रवण करने वालों में राकेश गुप्ता, ईश्वर चंद अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, नीलम गोयल, इंद्रजीत साहनी, रमेश डंडरियाल, हेमा देवी, श्रुति गुप्ता, दिव्या गुप्ता, अनीता गुप्ता, अनीता अग्रवाल, पवन नीरज गोयल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।



