Blog

भजन संध्या में भजन गायको की शानदार प्रस्तुति पर झूम झूम कर नाचे श्रद्धालु।

धूमधाम से मनाया बाबा मोहित दरबार माजरीग्रांट का आठवां स्थापना दिवस।

खबर को सुनें
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
बाबा मोहित दरबार माजरीग्रांट का आठवें स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दरबार के अध्यक्ष बाबा डॉ मोहित वर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना करके देश प्रदेश में सुख समृद्धि बनी रहे की कामना की। कार्यक्रम में सत्यनारायण भगवान की कथा का श्रद्धालुओं ने रसपान किया। इसके बाद भजन संध्या में पहुंचे भजन गायको ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर दिया। हरिद्वार के भजन गायक आशीष बजाज ने भजनों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पेश कर श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।
Oplus_16908288
भजन गायक आशु वर्मा ने भी अपनी एक से एक बढ़कर प्रस्तुति पेश की। पटियाला के भजन गायक मन्नी शर्मा के शानदार भजनों की सुंदर प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम झूम कर नाचे। कार्यक्रम के मौके पर राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह चौधरी उर्फ गिन्नी, दरबार के सचिव चतर सिंह वर्मा, आदित्य जोहर, हंसराज बडोनी, कमल अरोड़ा, विनय सूर्यवंशी अमन वर्मा, धर्मेंद्र रौतेला, आशीष जोशी मनोज कुमार सुरेश कुमार हरीश कुमार, सावन कुमार, सौरभ जोशी, मनु नेगी, सरिता देवी, शालू वर्मा आदि सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button