Blog

भाजपाईयों ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान का किया भव्य स्वागत।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र ताड़ियाल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री को फूल माला और पारंपरिक पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
स्वागत के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान का उत्तराखंड आगमन किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। केंद्र सरकार किसान कल्याण को लेकर लगातार ठोस कदम उठा रही है, जिससे प्रदेश के किसानों को भी बड़ा लाभ मिल रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि हरिद्वार में होने वाला कार्यक्रम कृषि और ग्रामीण विकास की दिशा में नई ऊर्जा देने वाला साबित होगा।
एयरपोर्ट पर स्वागत के उपरांत केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए एक निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र ताड़ियाल, राज्यमंत्री विनय रोहिला, शिवानी वैष्णव, अंजलि नैथानी रावत, दीवान सिंह रावत के अलावा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button