भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुधली और बूल्लावाला में फलदार छायादार औषधि के पौधों का किया रोपण।
हमें सामूहिक रूप से प्रकृति के संरक्षण की दिशा में भी करना होगा चिन्तन। राजेन्द्र तडियाल
डोईवाला 8 जून (राजेंद्र वर्मा):
भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश जिले के माजरीग्रांट मण्डल के अन्तर्गत दूधली व बूल्लावाला क्षेत्र में जिलाअध्यक्ष राजेन्द्र तडियाल व मण्डल अध्यक्ष रश्मि देवी के नेतृत्व में वर्क्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में दूधली और बूल्लावाला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फलदार छायादार औषधि के पौधों का रोपण किया।

मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बिगड़ने से आज जल, वायु, भूमि सभी क्षेत्रों में प्रदूषण एक बड़ी चुनौती के रूप में हमारे सामने है। उन्होंने कहा है कि पर्यावरण प्रदूषण से बचाव के लिए हमें अधिक से अधिक सामाजिक वानिकी-कृषि वानिकी को अपनाना होगा। पर्यावरण से ही हम सभी का जीवन सुरक्षित है इसलिए पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हर व्यक्ति को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तडियाल मण्डल अध्यक्ष रश्मि देवी महामंत्री ललित पंत ओबीसी मोर्चा जिलाअध्यक्ष चन्दरभान पाल पूर्व राज्यमत्री करन बोरा ललित खडायत जय जोशी अजय रावत मनीष क्षेत्री पवन लोधी रविन्द्र पाल विनोद सिंह अजीत सिंह उत्तम रौथाण उमेद बोरा टेक बहादूर आदि मौजूद थे। Verma doi



