भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात का 126 वां संस्करण।
वोकल फोर लोकल पर फोकस, खादी पहनने के लिए किया प्रेरित।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 126वें संस्करण का भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोईवाला और रानीपोखरी मंडल के सभी बूथों सुना गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम की शुरुआत स्वर कोकिला लता मंगेशकर और शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि देकर की। उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति और स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान हर नागरिक को प्रेरित करता है।
त्योहारों के समय उन्होंने वोकल फॉर लोकल का आह्वान किया और कहा कि देश में बनी वस्तुएं ही खरीदें, ताकि अपने देशवासियों की मेहनत और आत्मनिर्भर भारत की ताकत को बढ़ावा मिले।
प्रधानमंत्री ने छठ पर्व को UNESCO की अमूर्त धरोहर सूची में शामिल करने की पहल का जिक्र किया और आर एस एस की 100 वर्षों की सेवा यात्रा की भी सराहना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने गांधी जयंती पर खादी खरीदने का आह्वान किया और साथ ही उन्होंने युवा उद्यमियों और नवाचार करने वालों के उदाहरण दिए, जिन्होंने परंपरा और आधुनिकता का मेल करके समाज में बदलाव लाने का काम किया है। मोदी ने कहा कि ऐसे प्रयास देश को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकते हैं।
राज्य मंत्री सुभाष बर्थवाल और जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि मन की बात केवल संवाद नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा तय करने वाला अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संदेश हर नागरिक तक पहुँचता है और लोगों में उत्साह और जिम्मेदारी का भाव जगाता है। यह कार्यक्रम समाज को जोड़ने और युवाओं को प्रेरित करने का सबसे बड़ा माध्यम बन चुका है।
महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रुचि भट्ट और डोईवाला मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि मन की बात से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलती है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आजादी के अमृतकाल को विकासकाल में बदलने का मार्ग दिखाया है और हर भारतीय की भागीदारी से ही यह संभव हो सकता है। इस मौके पर जिला महामंत्री दीवान सिंह रावत,जिला मीडिया प्रभारी मनीष छेत्री, रानी पोखरी मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत, सुचिता रावत,मनोज प्रजापति, राजेश कन्नौजिया, दीक्षा शर्मा, सोनू गोयल, लक्ष्मी शर्मा केतन गुप्ता, के अलावा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



