थानो फॉरेस्ट रेंज में हाथी के हमले से 12 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, माता पिता ने बमुश्किल से बचाई अपनी जान।
माता-पिता के साथ स्कूटी से जा रहा था बच्चा; हाथी ने सूंड से खींचकर पटक दिया, अस्पताल में हुई मौत।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
थानों रेंज के अंतर्गत जौलीग्रांट क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दुखद हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की हाथी के हमले से मौत हो गई। बच्चे के माता पिता ने बमुश्किल से अपनी जान बचाई। कोठारी मोहल्ला जौलीग्रांट निवासी कमल थापा अपनी पत्नी नीमा और बेटे कुणाल के साथ स्कूटी से कालू सिद्ध मंदिर जंगल के किनारे बने शार्टकट रास्ते जा रहे थे। थानो फॉरेस्ट रेंज के जंगल के किनारे पर अचानक से एक हाथी आ धमका और स्कूटी पर बीच में बैठे कुणाल को सूंड से खींचकर जमीन पर पटक दिया। इस घटना क्षेत्र के लोगों में हड़प्पा मच गया। माता पिता के शोर शराबे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद बच्चे को तुरंत जौलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने मानव–हाथी संघर्ष की घटनाओं पर रोक लगाने और क्षेत्र में सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था करने की मांग की है। इस बात की पुष्टि थानों रेंज वन क्षेत्राधिकार नत्थीराम डोभाल ने की।



