भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर सुनी पीड़ितों समस्याएं।
सरकार से हर संभव मदद, वैकल्पिक मार्ग बनाने व फसल नुकसान की भरपाई का दिलाया भरोसा।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने माजरीग्रांट स्थित फन वैली, लालतप्पड़ और आसपास के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों की समस्याओं को सुनकर सरकार से हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।
प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि बरसात से कई जगह सड़कें पूरी तरह कट चुकी हैं, जिससे लोगों को भारी दिक्कत उठानी पड़ रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की सुविधा के लिए तत्काल वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जाए, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन सामान्य हो सके।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि आपदा के समय हर परिवार और हर किसान की पीड़ा हमारी अपनी पीड़ा है। संगठन और सरकार हर कदम पर आपदा पीड़ितों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को संकट की घड़ी में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विनय कंडवाल, जिला मीडिया प्रभारी, चंद्रभान पाल, मनीष क्षेत्री, सम्पूर्ण रावत,रोहित क्षेत्री, ललित पंत, पंकज रावत,रश्मि देवी, ममता नयाल,मनोज पाल आदि भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।



