भाजपा में 18 और कांग्रेस में 12 लोगों ने पालिकाध्यक्ष के लिए की दावेदारी।
डोईवाला पालिकाध्यक्ष के टिकट को लेकर भाजपा और कांग्रेस के संगठन स्तर पर कसरत शुरू।
















डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा) भारत गुप्ता।
नगर निकाय चुनाव को देखते हुए भाजपा में 18 और कांग्रेस में 12 लोगों ने पालिकाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की है। कई वर्षों बाद डोईवाला में अनारक्षित सीट होने से दावेदारों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। जिससे दोनों पार्टियों के दावेदारों की संख्या बढ़ने से भाजपा और कांग्रेस के संगठन स्तर पर कसरत शुरू हो गई है। भारतीय जनता की पार्टी की बात करें पिछली बार ओबीसी सीट होने से नगीना रानी को अध्यक्ष पद का चुनाव का टिकट दिया गया था, वहीं दूसरी और कांग्रेस खेमे से उतरी सुमित्रा मनवाल को टिकट दिया गया था ,जिसमें कांग्रेस की उम्मीदवार सुमित्रा मनवाल मे भारतीय जनता पार्टी की नगीना रानी को लगभग 200 वोटो से पराजित किया था। दोनों ही पार्टी के पर्यवेक्षकों कार्यकर्ताओं से रायशुमारी कर दो-तीन दिन में अध्यक्ष पद के लिए नाम तय होने की पूरी उम्मीद है। पिछली बार के नगर पालिका चुनाव में ओबीसी सीट पर भाजपा और कांग्रेस ने महिला उम्मीदवारों पर विश्वास जताया था। इस बार नगर पालिका के सामान्य सीट होने पर अध्यक्ष पद के लिए दावदारों की संख्या कांग्रेस और भाजपा में दोगुनी हो गई है, भाजपा से अध्यक्ष के दावेदारों में 18 महिला और पुरुषों ने टिकट को लेकर दावेदारी की है। वहीं कांग्रेस से अध्यक्ष पद को लेकर 12 लोगों ने दावेदारी की है। अब देखना यह होगा कि कांग्रेस और भाजपा किन दावेदारों पर अपना दाव खेलती है। इस बार भाजपा और कांग्रेस पालिका के अध्यक्ष पद पर जिसे भी चुनावी मैदान में उतरेगी दोनों के बीच कड़ा मुकाबला होने के आसार दिख रहे है, दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने अपनी अपनी गोटिया बिछानी शुरू कर दी।
भारतीय जनता पार्टी की विश्व की सबसे बड़ी और सैद्धांतिक राजनीतिक पार्टी है जिसको भी नगर निकाय अध्यक्ष पद और वार्ड सदस्य का टिकट मिलेगा एकजुट होकर चुनाव लड़ाया जाएगा और सभी सीटों पर विजय हासिल करेंगे। नरेंद्र सिंह नेगी भाजपा मंडल अध्यक्ष डोईवाला।
निकाय चुनाव को लेकर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। पिछले निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजय हासिल हुई थी। इस बार भी अध्यक्ष पद के अलावा सभी 20 वार्डों में कांग्रेस का परचम लहराएगा। मोहित उनियाल जिलाध्यक्ष परवांदून जिला कांग्रेस कमेटी।
भाजपा के पालिकाध्यक्ष पद के 18 दावेदार।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरिता जोशी, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष सुषमा आर्य, पूर्व प्रधान मंजू चमोली, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, भाजपा के वरिष्ठ नेता ईश्वर चंद अग्रवाल, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजीव सैनी,जिला मंत्री विनय कंडवाल, पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री ममता नायल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी, पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम डोभाल, पूर्व सभासद प्रदीप नेगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष लच्छीराम लोधी, भाजपा के वरिष्ठ नेता दरपान बोरा, भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण रावत, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश सजवान, भाजपा नेता बख्तावर सिंह।
कांग्रेस पार्टी के पालिकाध्यक्ष पद के 12 दावेदार।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव सागर मनवाल, कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मनोज नौटियाल, कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह खत्री, पूर्व प्रधान राजेश कुमार गुरुंग, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ईश्वर चंद्रपाल, कांग्रेस नेता कमल अरोड़ा, मनजीत सजवान,मोहम्मद नदीम अंसारी, आदिल हसन, सुनील कुमार बर्मन, अखलाक साबरी, संजीव भट्ट। Verma doi