Blog

भाजपा सरकार का संकल्प, मूलभूत सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता। विधायक गैरोला

इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़कों से वार्डों में आवागमन होगा सुगम, जनता को मिलेगी राहत।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला नगर पालिका क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। विधायक बृजभूषण गैरोला ने नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में 76 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग इंटरलॉकिंग आंतरिक सड़कों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इन सड़कों का निर्माण कार्य एमडीडीए द्वारा किया जाएगा।

इविधायक गैरोला ने कहा कि भाजपा सरकार का संकल्प है कि जनता को मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि आंतरिक सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि वार्डों की समग्र तस्वीर भी बदलेगी। विधायक ने बताया कि डोईवाला के प्रत्येक वार्ड में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं और गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। कहा कि भाजपा सरकार में मूलभूत सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
डोईवाला के हर वार्ड तक विकास पहुंचाना हमारा संकल्प है,आम जनता की जरूरतों के अनुसार योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है।

पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि इंटरलॉकिंग सड़कों से लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में सुविधा मिलेगी। यह कार्य क्षेत्र की आवश्यकता को ध्यान में रखकर कराया जा रहा है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में सभासद ईश्वर रोथान, सभासद संदीप नेगी, किशन नेगी, अजय उनियाल, संतोषी बहुगुणा, नितिन कोठारी, एमडीडीए की कनिष्ठ अभियंता कुनिका रावत के अलावा स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button