भाजपा सरकार को निकाय और पंचायत चुनाव हारने का सता रहा है डर। उनियाल
आगामी पालिका चुनाव, कार्यकर्ताओं को मिली वार्ड प्रभारी की जिम्मेदारी।
डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा): कांग्रेस कमेटी नगर डोईवाला के अध्यक्ष करतार सिंह नेगी की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी नगर पालिका परिषद डोईवाला के चुनाव को देखते हुए पालिका के 20 वार्डों में कार्यकर्ताओं को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप गई। जिसमें सागर मनवाल को 7, 8, 9 वार्ड के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। गौरव मल्होत्रा को 20 और 1 वार्ड का प्रभारी, उमेद बोरा को 13.15.18 वार्ड का प्रभारी, मुकेश प्रसाद को 4.6.10 वार्ड का प्रभारी, हाजी अमीर हसन को 2.16.17 वार्ड का प्रभारी, सुनील बर्मन को 14.19 वार्ड का प्रभारी, जितेंद्र कुमार को 11 ओर 12 वार्ड का प्रभारी और राजबीर खत्री को 3 और 5 वार्ड का प्रभारी बनाया गया। इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि कांग्रेस ने आगामी नगर पालिका नगर निगम के होने वाले चुनाव की तैयारी को लेकर एक खाका तैयार कर लिया है, कांग्रेस का कार्यकर्ता 10 यूथ के साथ हर बुथ पर तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आगामी नगर पालिका नगर निगम और पंचायत चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। लेकिन भाजपा सरकार चुनाव कराने से पीछे हट रही है क्योंकि भाजपा सरकार को चुनाव हारने का डर सता रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने हार के डर से पालिका नगर निगम और पंचायत चुनाव कराने की बजाय प्रशासक नियुक्त कर दिए हैं। इस मौके पर नगर के वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे। verma doi



