भाजपा सरकार ने पालिका क्षेत्र का किया है चाैहुमुखी विकास। गैरोला
पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी और सभासद पद की प्रत्याशी सुनीता सैनी को लोगों से आशीर्वाद और अपना वोट देने की की अपील।

डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा): नगर पालिका डोईवाला के वार्ड नंबर 18 की सभासद प्रत्याशी सुनीता सैनी के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ता बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ अभियान की प्रदेश सहसंयोजक सुनीता नौटियाल के निवास स्थान पर एक चुनावी बैठक का आयोजन किया। जिसमें विधायक बृजभूषण गैरोला ने अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी और सभासद पद की प्रत्याशी सुनीता सैनी को लोगों से आशीर्वाद और अपना वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पालिका क्षेत्र का चाैहुमुखी विकास किया है। और सरकार की चल रही विभिन्न योजनाओं का लाभ भी लोगों को मिल रहा है। इसलिए अगर डोईवाला में ट्रिपल इंजन की सरकार बनती है तो क्षेत्र का समुचित विकास होगा। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह नेगी और सभासद प्रत्याशी सुनीता सैनी ने कहा कि जनता का आशीर्वाद और वोट मिलेगा तो डोईवाला को एक आदर्श पालिका बनाएंगे। इस अवसर पर बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ अभियान की प्रदेश सहसंयोजक सुनीता नौटियाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी ने भी संबोधित करते हुए भाजपा के पक्ष में वोट मांगने की अपील की। इस मौके पर विक्रम नेगी, अवतार सिंह सैनी, सुनीता सैनी, संजय उपाध्याय कमल गोला संपूर्णानंद रावत आदि भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वर्मा doi