Blog

भानियावाला में बरसाती खाले का निरीक्षण, जलभराव से राहत की मांग।

बरसात में थानों रेंज से आने वाले खाले से राजमार्ग जलमग्न होने की समस्या।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भानियावाला मे बरसात के दिनों में थानों रेंज क्षेत्र से आने वाले बरसाती खाले के कारण भानियावाला का राष्ट्रीय राजमार्ग जलमग्न हो जाता है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है, वहीं आसपास के कई घरों में जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। समस्या के समाधान को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बरसाती खाले का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, सिंचाई विभाग और डोईवाला नगर पालिका के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने खाले की मौजूदा स्थिति और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने बताया कि सभी संबंधित विभागों को मौके पर वास्तविक स्थिति से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि बरसात शुरू होने से पहले समस्या के स्थायी समाधान की मांग की गई है।

वार्ड नंबर तीन के सभासद प्रतिनिधि हिमांशु राणा ने कहा कि हर साल बरसात में यह खाला लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता है। राजमार्ग पर जलभराव से यातायात बाधित होता है और कई घरों में पानी घुसने का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से बरसात से पहले ठोस कार्रवाई करने की मांग की।
इस दौरान नगर पालिका के अवर अभियंता अखिलेश खंडूरी, सिंचाई विभाग के अवर अभियंता अजय सिंह रावत और अमित खंडूरी आदि के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button