Blog

भारतीय ज्ञान परंपरा पूरे विश्व में पूरे विश्व में प्रकृति और मनुष्य के बीच संतुलन बनाकर चलने का है एकमात्र प्रयास।

सेमिनार में शोधार्थियों ने अपने-अपने शोध पत्रों का किया प्रस्तुतीकरण।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला देहरादून में आयोजित भारतीय ज्ञान परंपरा प्रासंगिकता और चुनौतियां विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के दूसरे दिन प्रातः काल के सत्र में विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालय से आए हुए शोधार्थियों ने अपने-अपने शोध पत्रों का प्रस्तुतीकरण किया।

इस सत्र की अध्यक्षता दून विश्वविद्यालय के हिंदू अध्ययन केंद्र के अध्यक्ष प्रोफेसर एच. सी. पुरोहित द्वारा की गई तथा मंच पर प्रोफेसर अमित जायसवाल श्री देव सुमन विश्वविद्यालय परिसर गोपेश्वर और प्रोफेसर एसके शर्मा प्राचार्य पीलीभीत महाविद्यालय उपस्थित रहे। सत्र का संचालन महाविद्यालय के प्रोफेसर अफरोज इकबाल द्वारा किया गया। इस सत्र के मुख्य आकर्षण के रूप में प्रोफेसर एच. सी. पुरोहित द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा पर अपने पीपीटी प्रेजेंटेशन द्वारा विस्तार से प्रकाश डाला गया।
उन्होंने बताया कि भारतीय ज्ञान परंपरा पूरे विश्व में पूरे विश्व में प्रकृति और मनुष्य के बीच संतुलन बनाकर चलने का एकमात्र प्रयास है। दो दिवसीय सेमिनार के समापन सत्र के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार एवं पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में श्री निशंक ने विस्तार से भारतीय आयुर्वेद, शल्य चिकित्सा, ज्योतिष एवं गणित विषयों में भारतीय ज्ञान परंपरा की उपलब्धियां से श्रोताओं को अवगत कराया। उनके द्वारा नई शिक्षा नीति जिसे अंतरअनुशासनात्मक बनाया गया है की उपलब्धियां एवं चुनौतियों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। उनका मानना था कि आगामी 10 वर्षों में न्यू एजुकेशन पॉलिसी के द्वारा पुनः भारत विश्व गुरु के रूप में स्थापित हो पाएगा और इस लक्ष्य के लिए अध्यापकों को समर्पित भाव से काम करना पड़ेगा। सेमिनार के अंत में प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर नर्मदेश्वर शुक्ल द्वारा महाविद्यालय की उपलब्धियां के बारे में मंचासीन अतिथियों को अवगत कराया गया एवं सेमिनार में सबके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सेमिनार के संयोजक डॉक्टर एस के लाल तथा विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र डॉक्टर राकेश कुमार भट्ट द्वारा दो दृश्य सेमिनार की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की प्राध्यापिका डॉक्टर कामना लोहानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भाजपा रिषिकेश श्री तड़िपार जी, डोईवाला के नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी एवं महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button