भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीतकर देश का नाम किया रोशन। डॉ अग्रवाल
डोईवाला ऋषिकेश (राजेंद्र वर्मा):
क्रिकेट विश्व कप के इतिहास में पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने फेसबुक पेज के माध्यम से महिला क्रिकेट टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि “भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने अदम्य साहस, मेहनत और टीम भावना से पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है। यह जीत न केवल खेल प्रेमियों के लिए बल्कि हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि देश की बेटियों के सशक्तिकरण का प्रतीक है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।”
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘नारी शक्ति’ के मंत्र को साकार करते हुए हमारी बेटियों ने इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के इस प्रदर्शन ने यह सिद्ध कर दिया है कि अवसर मिलने पर भारत की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में असंभव को संभव बना सकती हैं।



