भारतीय व्यापार मण्डल महिला मोर्चा उत्तराखण्ड की प्रदेश अध्यक्ष बनी अनिता अग्रवाल।
भारतीय व्यापार मण्डल महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज शर्मा ने अनिता अग्रवाल को सौंपा मनोयन पत्र।
डोईवाला देहरादून (राजेंद्र वर्मा):
बुधवार को देहरादून स्थित उज्ज्वल रेस्टोरेंट में भारतीय व्यापार मण्डल महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज शर्मा अध्यक्षता और महिला प्रदेश संरक्षक सुशीला खत्री के संचालन में एक परिचय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नवांगतुक महिला सदस्यों का परिचय हुआ।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज शर्मा ने संगठन के क्या-क्या कार्य हैं किस प्रकार संगठन का लाभ महिला व्यापारियों को मिल सकता है संगठन से व्यापार को कैसे आगे ले जा सकते हैं और कैसे हम संगठन का विस्तार कर सकते हैं पर विस्तृत रूप से चर्चा की।
बैठक में मुख्य रूप से रेणु डी सिंह, कुसुम सिद्धू, रेखा पंवार, करन सिंह चौधरी, किरण अरोरा, वंदना वर्मा, अंजलि अग्रवाल, एडवोकेट मनु उपाध्याय व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



