Blog

भारतीय सेना ने दहशत गर्दो को किया मिट्टी मे दफन। रौथान

देशवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गर्व है, जिन्होंने मातृशक्ति के सिंदूर के मिटाने वालों को किया मिट्टी में मिलाने का काम।

खबर को सुनें

डोईवाला 8 मई (राजेंद्र वर्मा):
22 अप्रैल को पहलगाम मे आतंकवादियों द्वारा धर्म पूछकर 26 लोगों की गोली मारकर निर्मम हत्या करने वाले आतंकवादियों को उनकी ही सरजमी पर भारतीय सेना के लड़ाकों ने मिट्टी में मिला दिया। कहा कि भारत अपनी रक्षा करना और मुंह तोड़ जवाब देना अच्छी तरह जानता है।

Oplus_16908288
भानियावाला में सभासद ईश्वर सिंह रोथान के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभासद रोथान ने कहा कि हम सभी देशवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गर्व है, जिन्होंने मातृशक्ति के सिंदूर के मिटाने वालों को मिट्टी में मिलाने का काम किया है। कहा कि भारतीय सशस्त्र सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को निशाना बनाया जो भारत की सैन्य क्षमता का प्रमाण है पहलगाम में 26 बेगुनाहों की हत्या के लिए जिम्मेदार आतंकियों को सबक सिखाने का जो भारत में प्रण लिया था, वह”ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान सीमा के अंदर जाकर आतंकवादियों को उनकी ही सरजमी पर मिट्टी में मिला दिया। आज का भारत अपनी रक्षा करना और मुंह तोड़ जवाब देना अच्छी तरह जानता है। अभिषेक चौहान ने कहा कि आतंकी हमले के बाद सीमापार आतंक के ढांचे को ध्वस्त करने और संभावित हमलों को रोकने के लिए देश ने अपनी वैध जवाबी अधिकार का प्रयोग किया है, भारत में जिस “सिंदूर” की कसम खाई थी वह निभाई है और पीड़ित परिवार को न्याय मिल गया है। कहां कि कार्रवाई न केवल जवाब थी बल्कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की दिशा में एक सटीक और आवश्यक कदम था। सभी ने भारतीय सेना के शौर्य और साहस की प्रशंसा की। इस मौके पर अशोक रावत, जयपाल वर्मा, प्रदीप कुमार, रवि चौहान, योगेंद्र राणा, बिरजू नाथ, पृथ्वी,गंभीर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button