भारत युद्ध नहीं चाहता लेकिन अपनी संप्रभुता और सुरक्षा के लिए पूरी तरह है तैयार।
ऑपरेशन "सिंदूर" के तहत आतंकवादियों का करेंगे पूरी तरह खात्मा। अग्रवाल
डोईवाला 10 मई (राजेंद्र वर्मा):
हरज्ञानचंद सरस्वती विद्या मंदिर ऋषिकेश रोड डोईवाला में ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय अध्यक्ष ईश्वर चंद अग्रवाल ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रचलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। कहां कि 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 बेकसूर पर्यटकों को गोली मारकर उनके हत्या कर दी थी। भारत कि सशस्त्र सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान और पीओके के स्थित आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकवादियों का खात्मा कर दिया। कहा कि भारत युद्ध नहीं चाहता लेकिन अपनी संप्रभुता और सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। कहां कि अगर जरूरत पड़ी तो सेना के साथ बॉर्डर पर बंदूक चलाएंगे। सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश मित्तल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को कड़ा कदम बताते हुए कहा कि यह उन महिलाओं का प्रतीक है, जिन्होंने आतंकी हमले से अपने सुहाग को खो दिया। प्रधानाचार्य महेश गुप्ता ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत की जा रही निर्णायक कार्रवाई के लिए भारत सरकार और सशस्त्र बालों को बधाई दी। कार्यक्रम मे प्रधानाचार्य महेश चंद्र गुप्ता, आनंद गुप्ता, कैलाश मित्तल,हंसराज, नरेश बलूनी, संजीत पांडे,निधि पाल, ऋतुपाल, संगीता पाल,राजबाला ममता रावत,किरण गोस्वामी, निहारिका जोशी के अलावा स्कूल के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। Verma doi



