Blog

भारी बारिश में भी नहीं रुका संघर्ष, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग पर धरना प्रदर्शन जारी।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
मूसलाधार बारिश के बीच भी क्षेत्रवासियों और युवाओं ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। धरने पर मौजूद लोगों ने सरकार से जल्द निर्णय लेने और पहल करने की अपील की।
धरने में वक्ताओं ने कहा कि नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना से क्षेत्र के युवाओं को उच्च स्तरीय विधि शिक्षा के अवसर मिलेंगे और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। इससे पूरे इलाके का सामाजिक और आर्थिक विकास भी सुनिश्चित होगा।

बारिश के बावजूद धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि यह मांग केवल किसी संगठन या व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ी है। चेतावनी दी गई कि यदि सरकार इस पर गंभीरता नहीं दिखाती है, तो आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है।

प्रधान संगठन अध्यक्ष अनूप चौहान ने कहा कि हमारे युवाओं का भविष्य इस विश्वविद्यालय से जुड़ा है। सरकार से अपील है कि वह जल्द निर्णय लेकर इस महत्वाकांक्षी परियोजना को जल्द शुरू करे। हम इस मांग के लिए हर परिस्थिति में संघर्ष जारी रखेंगे।

धरने में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सतीश सेमवाल, पूर्व जैष्ठ प्रमुख नवीन चौहान, पूर्व ग्राम प्रधान रानीपोखरी ग्रांट पंकज यादव, जगत राम पनौली, राजकुमार पवार, सोहन सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button