Blog

मंगलवार को पीआईसी में होगी मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा मंगलवार को नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में होगी। परीक्षा दो पालियो में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक, द्वितीय पाली की परीक्षा 1:30 बजे से 3:30 बजे तक होगी। केंद्र व्यवस्थापक अंकित डोबरियाल ने बताया कि केंद्र पर 384 छात्र छात्राएं परीक्षा देने के लिए पहुंचेंगे, जिसमें कक्षा 6 में 199 कक्षा 9 में 185 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा से एक घंटा पूर्व केंद्र पर पहुंचना आवश्यक है। किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रतिबंधित है। परीक्षा की तैयारीयो को लेकर कक्ष निरीक्षकों की बैठक में केंद्र व्यवस्थापक ने परीक्षा को लेकर महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए। बैठक में पर्यवेक्षक इमदादुललाह अंसारी, परीक्षा प्रभारी ओमप्रकाश काला, अश्वनी गुप्ता, रंभा सावन, ममता नेगी, सीमा राणा, अमित गुप्ता, धीरेंद्र सिंह, विजय लक्ष्मी मैठाणी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button