Blog

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत परवादून कांग्रेस ने बुल्लावाला में की नुक्कड़ सभा।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा भेजा गया पत्र ग्रामीणों को किया वितरित।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आज परवादून जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बुल्लावाला में मनरेगा श्रमिकों एवं ग्रामीणों के साथ एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में मनरेगा श्रमिक, ग्रामीणों की मौजूदगी रही।

सभा के दौरान मनरेगा श्रमिकों को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा भेजा गया पत्र वितरित किया गया, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर उसकी मूल भावना को कमजोर करने तथा श्रमिक विरोधी बदलावों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई है।

सभा को संबोधित करते हुए परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कांग्रेस पार्टी मनरेगा के मूल स्वरूप को बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा को कमजोर करने की कोशिश कर रही है, जिससे गरीबों और मजदूरों को नुकसान होगा। डोईवाला क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में पंचायत स्तर की चौपाल और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं बल्कि गरीबों का अधिकार है। भाजपा सरकार मनरेगा का नाम बदलकर और इसके स्वरूप में मनमाने बदलाव कर रही है, ताकि इसकी पहचान और संवैधानिक भावना को खत्म किया जा सके।

क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जावेद हुसैन ने कहा की मनरेगा के मूल स्वरूप को बरकरार रखा जाए और इसमें कोई बदलाव न किया जाए। मनरेगा गरीबों और मजदूरों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है और इसे कमजोर नहीं किया जाना चाहिए।

नुक्कड़ सभा में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह,क्षेत्र पंचायत सदस्य आशिया परवीन, जावेद हुसैन,बसारत अली, वसीम अहमद, अब्दुल हमीद, सहजाद अली, गुलशाना, नाजिया, साइमा, इलियास, सायरा, इसराना, फूल जहां ,मकसूद अली, नवाबुद्दीन, अय्यूब हसन, जियाद व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button