मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के नागरिकों को सकारात्मक सोच और राष्ट्र सेवा से जोड़ने का है सशक्त मंच। जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल
मन की बात बना जनसंवाद का सशक्त माध्यम, बुल्लावाला में दिखी उत्साहपूर्ण सहभागिता।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 129 वां संस्करण नगर माजरी मंडल के अंतर्गत बुल्लावाला में सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम का आयोजन नगर माजरी मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजन ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका, सामाजिक सहभागिता, स्वच्छता अभियान, आत्मनिर्भर भारत और युवाओं के योगदान जैसे विषयों पर प्रेरणादायी विचार रखे I
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के नागरिकों को सकारात्मक सोच और राष्ट्र सेवा से जोड़ने का सशक्त मंच है, जो समाज के हर वर्ग को प्रेरणा देता है।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रभान पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात के माध्यम से सीधे आमजन से संवाद कर सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। उनके विचार विशेष रूप से युवाओं के लिए दिशा देने वाले हैं।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता नयाल,जिला मीडिया प्रभारी मनीष क्षेत्री, सोशल मीडिया प्रभारी मनोज काम्बोज सहित मंगल रौथान, सौरभ पाल, धीरज कश्यप, मंजू नेगी, इस्लाम अहमद आदि मौजूद रहे।



